Hindi Lyrics
Verified Textजिन्दगी मेरी बदल गई जब से मसीह को पाया है
खिल गई हैं कलियां नई यीशु बहार लाया है
1. जीवन है क्या पल ही दो पल का
किसने है जाना होगा क्या कल का - 2
घड़ियां सुनहरी फिर न लौटेंगी -2
मुक्ति और जीवन को लाया है
2. मार्ग में हमारे वो दर्शक रहेगा
कदम डगमगाए वो हाथ को थामेगा -2
भटके हुओं को राह दिखाने - 2
इस धरती पर वो आया है
3. जीवन की रोटी और अमृत जल को
कैसी भरपूरी से देता वह हमको - 2
लोहू बहाकर पाप हमारे -2
प्यारे प्रभु ने उठाया है