Hindi Lyrics
Verified Textयीशु ने अपना खून बहा के मुझे बचा लिया
क्यों न मैं गाऊंगा गुण उसी के
मुझे बचा लिया
1. जब मैं गुनाहों पर पड़ा हुआ था यीशु आ गया
उसी के मारे जाने से मैं जीवन भी पा गया -2
इसलिए गाऊंगा गीत उसी के
मुझे बचा लिया
2. मेरे गुनाहों का बोझ उठा कर
क्या क्या न उसने सहा
मेरे गुनाहों को माफ़ कराने
खून भी उसका बहा -2
कितना अनोखा है प्यार प्रभु का
मुझे बचा लिया
3. सेवा करेंगे प्यारे प्रभु की
जैसा की उसने कहा
मर भी मिटेंगे प्यारे प्रभु में
जैसा की उसने सहा -2
हर दम हम गाएंगे गीत उसी के
हमें बचा लिया