Hindi Lyrics
Verified Textयीशु का नाम है सारे जमीन पर
जिससे सब पाते उद्धार
आसमानों के नीचे लोगों के बीच में
कोई दूसरा नाम नहीं है -2
1. वह दुनिया में आया लोहू बहाया
फिदिया जहान का दिया -2
हमको बचाने खुशी दिलाने
यीशु सलीब पर मुआ -2
2. लोग इंजिल पढ़ो और तौबा करो तुम
यीशु फिर जल्द आता है -2
जागते रहो और दुआ करो तुम
देखो वह आने वाला है -2
3. जो लावे ईमान अब यीशु के नाम पर
जिंदा हमेशा रहेगा -2
यीशु ही राह है यीशु ही हक्क है
और है वह जिन्दगी अब्दी -2