Hindi Lyrics
Verified Textयीशु बुलाता तुम्हें -2
बड़ी चाहत से तुमको बाहों में लेने
यीशु बुलाता तुम्हें
1. दुःख की गहराइयों में, देगा वो शांति तुम्हें -2
सोच समझकर उसे निहारो,
आनंद अनोखा देगा तुम्हें
2. आंसु मिटाकर तेरे, रक्षा b तेरी -2
अपनी आँखों की पुतली जैसी,
वह सच्ची सुरक्षा देगा तुम्हें
3. अगर तेरा दिल मुर्छित हो, वो शक्ति देगा तुम्हें -2
यीशु तेरी मुक्ति और रौशनी है,
संकोच मिटाकर आओ अभी
4. हर रोग मिटने की, शक्ति है उसी के पास -2
बिना किसी भेद के तैयार उद्धारक
अपनी दया से प्यार करने को