Hindi Lyrics
Verified Text1. तेरा प्यार है महान तेरा प्यार है जहान
मैं जो पहले मुर्दा था तूने डाली मुझमें जान -2
क्यों न बोलूं फिर मैं तेरी जय जय कार
जय जय कार -2
तूने मेरे लिए क्या कुछ न किया
2. मेरी सूरत बिगड़ी थी मेरा दिल था खाली
तूने सींचा था खून से ताकि आए हरियाली -2
3. आई जीवन में ख़ुशी आई अब्दी जिन्दगी
तू है जिन्दा शाफिया तू ने यह है किया -2
4. अपनी रूह से भर दिया अपनी शांति मुझको दी
ताकि दूं मैं गवाही तेरे जी उठने की -2