Hindi Lyrics
Verified Textतारीफ, तारीफ, तारीफ
मिलके करो सारे तारीफ
यीशु की जो है प्यारा मुंजी -2
1. उसने हम सबको बनाया
जो कुछ दिखता उसने रचाया -2
सारे जहां का वह शहंशाह -2
2. पापों से वह पाक है करता
सारी खताएं माफ है करता -2
सारे रोगों को करता चंगा -2
3. उसकी मौत से जिन्दगी है पायी
आशा नई एक उसने दिलायी -2
बैठेंगे तख्त पर फतहमन्द हो -2
4. हम्द ओ सन्ना हम मिलके करेंगे
सदा वहां पर उसी को ताकेंगे
गीत नया वहां गाएंगे -2