Hindi Lyrics
Verified Textसारी सृष्टि के मालिक तुम्हीं हो
सारी सृष्टि के रक्षक तुम्हीं हो
करते हैं तुझको सादर प्रणाम
गाते हैं तेरे ही गुणगान
हा-हा-हा हालेलुयाह -7 आमेन
1. सारी सृष्टि को तेरा सहारा
सारे संकट से हमको बचाना
तेरे हाथों में जीवन हमारा है
अपनी राहों पर हमको चलाना -2
2. हम हैं तेरे हाथों की रचना
हम पर रहे तेरी करुणा
तन मन धन हमारा तेरा है
इन्हें शैतन को छूने न देना -2
3. अब दूर नहीं है किनारा
धीरज को हमारे बढ़ाना
जीवन की हमारी इस नईया को
भव सागर में खोने न देना -2
4. सारे मानव का स्वामी तुम्ही हो
सारी आशीष का सोता तुम्ही हो
अपने हृदय को लाते हैं पास तेरे
तेरे आशीष को चाहते हैं हम