Hindi Lyrics
Verified Textनीले आसमां के पार जाएंगे मेरा यीशु रहता वहां
हम मिलेंगे बादलों पर -2
देखेगा सारा जहां
1. उसका कोई भी वादा न होता अधूरा
हर एक वादा उसका होता है पूरा
उसका कोई भी वादा -2
उसके आने का वादा भी पूरा होगा देखेगा सारा जहां -2
2. ये विश्वास है मेरा जो होगा पूरा
सपना ये मेरा न रहेगा अधूरा
ये विश्वास है मेरा -2
फिर संग हम रहेंगे अपने यीशु के
देखेगा सारा जहां -2