Hindi Lyrics
Verified Textपरमप्रधान शरण में तेरी
मैं सदा रहूँगा
सर्वशक्तिमान छाया में तेरी
मैं बना रहूँगा
ऐ मेरे खुदा, हुजूरी में तेरी
पाऊं मैं पनाह, हर पल हर दिन (2)
येशुआ येशुआ (2)
रातों में डर जो सताए मुझे
या तीर जो दिन के वक्त चले
तबाही अन्धेरों में फैले अगर
या कोई बीमारी लाए फिकर
मैं न डरूंगा, न घबराऊंगा
यहोवा राफा, भरोसा है मेरा (2)
येशुआ येशुआ (2)
चाहे हजारों गिरे मेरे तरफ
लाखों भी चाहे फनाह हो अगर
गहरा अँधेरा हो चारों तरफ
या मौत का डर तड़पाए अगर
मैं न डरूंगा, न घबराऊंगा
यहोवा निस्सी, भरोसा है मेरा (2)
येशुआ येशुआ (2)
जो चाहे तुझे, तू संभाले उन्हें
जो जाने तुझे, तू उठाए उन्हें -4
जो पुकारे तुझे, तू सुनता उन्हें
मुसीबतों में तू साथ रहे (2)
मेरी हर लड़ाई, जिताई तूने
अपने फज़ल से, भरा है मुझे (2)
येशुआ येशुआ (2)
मैं न डरूंगा, न घबराऊंगा
यहोवा शालोम, भरोसा है मेरा