Hindi Lyrics
Verified Textजीवन की खोज में निकला रे – 2
यीशु पाया, यीशु पाया – 2
मार्ग पाया, सत्य पाया, जीवन पाया रे – 4
ओ साथी रे, साथी रे
ऐ बंधु रे, बंधु रे
इस दुनियां में, घोर अंधेरा
शैतां ने है, डाला डेरा – 2
सबके मन को, इसने घेरा
सबके मन को, उसने घेरा
ओ निकला उजियारे की खोज में – 2
यीशु पाया, यीशु पाया – 2
मार्ग पाया, सत्य पाया, जीवन पाया रे – 2
ओ साथी रे, बंधु रे
ऐ बंधु रे, साथी रे
मन के अंदर, पाप की नगरी
भरती जाये, कर्म की गगरी – 2
कौन निकाले, भव सागर से
हाँ, मेरी प्यासी अंखियाँ तरसे
निकला छुटकारे की खोज में – 2
यीशु पाया, यीशु पाया – 2
मार्ग पाया, सत्य पाया, जीवन पाया रे – 2
ओ साथी रे, बंधु रे
ऐ बंधु रे, साथी रे
सुनो रे सुनो रे खुशखबरी
खुशखबरी जीवन की
ओ मांझी रे मांझी रे
ओ बन्धु रे बन्धु रे
ओ साथी रे साथी रे