Hindi Lyrics
Verified Text
यीशु मसीह
तेरे जैसा है कोई नहीं
तेरे चरणों में झुके आसमां
और महिमा गाए ज़मीं
हम गाए होसन्ना
तू राजाओं का राजा
तेरी महिमा होवे सदा
तू है प्रभु हमारा खुदा
होसन्ना
प्यारे पिता,
तूने हमसे इतना प्यार किया
हमें पापों से छुड़ाने को
अपने बेटे को क़ुर्बान किया
हम गाए होसन्ना
पवित्र आत्मा,
साथ है तू हमारे सदा
तेरी राहों पे हमको चला
और यीशु के जैसा बना
हम गाए होसन्ना