Hindi Lyrics
Verified Textहृदय भेंट चढ़ाएं प्रभु को स्तुति प्रशंसा करें
हम सब संत मिलकर -2
1. पाप का भार उठाने आया मसीह जग में -2
पापियों के सब पाप मिटाने -2
जीवन सनातन दिया
2. संकट क्लेश उठाया
नम्र और दीन बनकर -2
द्वार उद्धार का खोला प्रभु ने -2
सनातन आशा दी
3. आश्चर्य स्वर्गीय प्रेम हम पापियों के लिए -2
फिर मत जाना पापी जगत में -2
पाप में तुम फंसकर
4. अर्पण करते हैं तुझको
आत्मा प्राण देह भी -2
रक्षा करो प्रभु इस जीवन की -2
बिनती हमारी यही