Hindi Lyrics
Verified Textचरनी में देखो पैदा हुआ है,
मरियम का राजदुलारा (2)
आओ हम भी चलें उसका वंदन करें
हम भी चलें उसका वंदन करें – (2)
आओ तन मन धन अर्पण करें
जग के पापो को हरने को आया
हमको जीवन देने को आया (2)
परमेश्वर का पुत्र वो प्यारा
है वो हमारा प्रभु (2)
अब आओ विश्वासियों जय जय करते आओ
अब आओ हम चलें बेथलहम को
चरनी में देखो महिमा का राजा
अब आओ हम सराहें – (3)
ख्रीष्ट प्रभु को
आओ मिलकर उसको सराहें
उसकी महिमा में गीत गायें (2)
जग का वो है तारनहारा
है वो हमारा प्रभु (2)