Hindi Lyrics
Verified Textबैतलहम में चमका सितारा
मजूसियों को राह दिखाया – 2
चरनी में देखो, जन्म लिया है
सारे जहाँ का उजाला – 2
बैतलहम में चमका सितारा
मजूसियों को राह दिखाया – 2
परमेश्वर का पुत्र है यीशु
मानव रूप जो धारण किया
स्वर्गीय महिमा छोड़कर उसने
गौशाले में जन्म लिया – 2
चरनी में देखो, जन्म लिया है
पापों में डूबे हुए जहाँ को
पापों से मुक्ति देने वो आया
दुखों से टूटी मानवता को
अपनी शांति देने वो आया – 2
चरनी में देखो, जन्म लिया है