Hindi Lyrics
Verified Textबैतलहम की छोटी नगरिया (2)
सूनी पड़ी थी जिस रात
खुदा ने भेजी, चरनी में नजात (2)
दूर हुआ तब, सब अंधियारा
चमका सितारा आधी रात (2)
कह रहे थे सुबह के तारे
यीशु जब तू आया (2)
छा गई खुशियाँ जगत में
जलवा तेरा छाया (2)
आया जगत में, यीशु मेरा (2)
देने सबको नज़ात
दूर हुआ तब, सब अंधियारा
चमका सितारा आधी रात (2)
धन्य तुझको बैतलहम कि
तुझमें यीशु आया (2)
दूर हुए जगत के सब गम
जीवनदाता आया (2)
आया चरनी में मेरा मसीहा (2)
देने हमको नज़ात
दूर हुआ तब, सब अंधियारा
चमका सितारा आधी रात (2)
नूर से उसके जगमग हैं सब
सारी कौमें जागो (2)
देने तुमको जीवनदाता
चरनी में है आया (2)
आया चरनी में मेरा मसीहा (2)
देने हमको नज़ात
दूर हुआ तब, सब अंधियारा
चमका सितारा आधी रात (2)