Hindi Lyrics
Verified Text आवाज उठायेंगे, हम साज बजायेंगे
हे यीशु महान अपना यह गीत सुनायेंगे
1. संसार की सुन्दरता में यह रूप जो तेरा ही
इन चाँद सितारों में है अक्स तो तेरा ही -2
महिमा की तेरी बातें हम सबको बतायेंगे
2. दिल तेरा खजाना है एक पाक मोहब्बत का
थाह पा न सका कोई सागर है तू उल्फत का -2
हम तेरी मोहब्बत से दिल अपना सजायेंगे
3. न देख सका हमको तू पाप के सागर में
और बनके मनुष्य आया आकाश से सागर में -2
मुक्ति का तू दाता है दुनियां को बतायेंगे